ज्योलिकोट प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं लगातार जारी, 148 लोगों की स्वास्थ्य जांच

नैनीताल, । ज्योलिकोट प्रभावित क्षेत्र में जलजनित रोगों की रोकथाम एवं प्रभावित लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज मल्ला चोपड़ा में 34, तल्ला चोपड़ा में 71 तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट में 43 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविरों में आवश्यक दवाओं का वितरण भी किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा आज 28 ब्लड टेस्ट किए गए, जबकि 137 लोगों की काउंसलिंग की गई। इसके अलावा 18 लोगों को टेली-कंसल्टेंसी के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान आवश्यकतानुसार 5 मरीजों को उपचार के लिए भर्ती किया गया। साथ ही प्रभावित क्षेत्र में लगातार माइकिंग के माध्यम से भी लोगों को जलजनित रोगों से बचाव, स्वच्छ पानी के सेवन, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं समय पर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि ज्योलिकोट प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी एवं स्वास्थ्य सेवाएं लगातार जारी रहेंगी तथा क्षेत्र में नियमित रूप से स्वास्थ्य शिविर लगाए जाते रहेंगे। उन्होंने बताया कि ज्योलिकोट क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले होटल, होमस्टे, रिजॉर्ट एवं रेस्टोरेंट में भी स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुंचकर स्वास्थ्य शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेंगी। इस दौरान संचालकों एवं कर्मचारियों को व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल, भोजन की स्वच्छता एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थों के संबंध में आवश्यक जानकारी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  पुनीत टंडन का माँ नंदा-सुनंदा का पारंपरिक रास्ते से डोला निकालने के संबंध में पत्र

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में पर्यटन विभाग को पत्र प्रेषित किया गया है, ताकि ज्योलिकोट प्रभावित क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले होटल, होमस्टे, रिजॉर्ट एवं रेस्टोरेंट में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी आवश्यक जागरूकता सुनिश्चित की जा सके। साथ ही क्षेत्र के इन प्रतिष्ठानों में पेयजल की क्लोरीनेशन की स्थिति की जांच के लिए भी संबंधित विभागों से समन्वय किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि ज्योलिकोट क्षेत्र के स्कूलों एवं कॉलेजों में स्वास्थ्य शिक्षा एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को भी पत्र प्रेषित किया गया है। संबंधित विभागों के समन्वय से विद्यार्थियों को व्यक्तिगत स्वच्छता, हाथों की स्वच्छता, स्वच्छ पानी, सुरक्षित भोजन एवं जलजनित रोगों से बचाव के संबंध में जानकारी दी जाएगी। साथ ही क्षेत्र के स्कूलों में पेयजल की क्लोरीनेशन की जांच के लिए भी संबंधित विभाग को अवगत कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा देवी महोत्सव में शनिवार को देर शाम 6:30 बजे से श्री नयना देवी मंदिर में पंच आरती की गई

रविवार को पीएचसी ज्योलिकोट में विशेषज्ञ चिकित्सक की ओपीडी

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि उजाला सिग्नस अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. सचिन, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट, द्वारा रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट में दोपहर 12 बजे से विशेषज्ञ ओपीडी संचालित की जाएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग विशेषज्ञ चिकित्सक की ओपीडी का लाभ उठाएं तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर समय पर चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त करें।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि वे स्वच्छ पानी का सेवन करें, भोजन एवं व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी प्रकार के स्वास्थ्य संबंधी लक्षण दिखाई देने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच एवं उपचार अवश्य कराएं।

……………………………………………………

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad