उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 800वे दिन भी जारी रहा

नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 800वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान को 800दिन पूरे होने पर डीडीहाट नारायण नगर के प्रसिद्ध नारायण स्वामी आश्रम में आश्रम के प्रमुख व्यवस्थापक दीप चंद्र पांडे के नेतृत्व में बृहद स्तर पर विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। दीपचंद्र पांडे ने कहा कि पौधारोपण अभियान से जुड़कर उनके द्वारा प्रकृति संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। इस कार्यक्रम से सभी को जुड़ना चाहिए। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य माया मेहता ने कहा कि नारायण स्वामी आश्रम में पौधारोपण करना सौभाग्यशाली रहा। हेमंत ओझा ने कहा कि प्रकृति संरक्षण के लिए पौधारोपण करना जरूरी है।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधा रोपण आंदोलन 3 जुलाई 2024 से कुमाऊं मंडल विकास निगम व गढ़वाल मंडल विकास निगम के संविदा कर्मचारियों की नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रारंभ किया था। जो अब पौधारोपण अभियान के तहत लगातार जारी है। इस अभियान का नाम।।। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड ।।।में भी दर्ज हो चुका है। दिनेश गुरुरानी ने कहा कि पौधारोपण अभियान से कैलाश मानसरोवर, आदि कैलाश यात्रियों, पर्यटकों, जनप्रतिनिधियों, जनमानस सहित जन्मदिन, सालगिरह, विवाह समारोह, आंदोलन, व विशेष पर्व के तहत सभी को पौधारोपण से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक इस अभियान के तहत एक लाख पचास हजार से ज्यादा पौधों का रोपण किया जा चुका है। वहीं उनके द्वारा वर्ष 2013 से अब चार लाख पचास हजार से ज्यादा पौधौ कारोपण किया जा चुका है। वहीं 6 लाख से ज्यादा लोगों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई जा चुकी है। दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका यह अभियान जारी रहेगा। आज के कार्यक्रम में मंदिर के व्यवस्थापक दीप चंद्र पांडे ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती माया मेहता, सामाजिक कार्यकर्ता सुनील शाह, सामाजिक कार्यकर्ता दीपचंद जोशी , हेमंतओझा, हिमानी, सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पार्किंग के लिए दो घंटे भटकते रहे तलवार दंपत्ति, नैनीताल में नहीं चला पाए अपना जनजागरण अभियान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad