ग्राम प्रधानों ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
नैनीताल । ग्राम प्रधानों की विभिन्न मांगों एवं अधिकारों को लेकर जिला प्रधान संगठन, नैनीताल के नेतृत्व में आज मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय, विकास भवन भीमताल में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया।
धरने में जनपद के विभिन्न विकासखंडों से बड़ी संख्या में ग्राम प्रधानों ने प्रतिभाग किया। प्रधानों ने सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों एवं ग्राम प्रधानों की मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई न होने पर रोष व्यक्त करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार आवाज उठाई।
धरने के दौरान प्रधानों ने अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए विभिन्न माध्यमों से विरोध दर्ज कराया। धरने के अंत में जिला प्रधान संगठन की ओर से माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के नाम ज्ञापन मुख्य विकास अधिकारी, नैनीताल के माध्यम से सौंपा गया।
प्रधान संगठन ने शासन से ग्राम प्रधानों की मांगों एवं अधिकारों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।










