ज्योलिकोट प्रभावित मरीजों से सीएमओ ने की मुलाकात, उपचार एवं आयुष्मान सुविधाओं की समीक्षा

हल्द्वानी। ज्योलिकोट प्रभावित क्षेत्र के लोगों के उपचार एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की निरंतर निगरानी के क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने गुरुवार को हल्द्वानी स्थित उजाला सिग्नस अस्पताल एवं सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचकर ज्योलिकोट प्रभावित मरीजों से मुलाकात की तथा उनके स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली।

उजाला सिग्नस अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने ज्योलिकोट प्रभावित मरीजों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने मंजू पांडे, जो अल्सरेटिव कोलाइटिस से ग्रसित हैं और पिछले एक माह से अस्पताल में भर्ती हैं, से भी मुलाकात की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अस्पताल प्रबंधन से उनका उपचार आयुष्मान योजना के अंतर्गत किए जाने को कहा, जिस पर अस्पताल प्रबंधन द्वारा सहमति प्रदान की गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अस्पताल प्रबंधन को यह भी कहा कि आयुष्मान योजना के अंतर्गत उपलब्ध उपचार एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी चिकित्सालय परिसर में प्रमुखता से डिस्प्ले की जाए, ताकि मरीजों एवं उनके परिजनों को उपलब्ध सुविधाओं की स्पष्ट जानकारी मिल सके और पात्र मरीज इन सेवाओं का लाभ उठा सकें।

यह भी पढ़ें 👉  वेलमेट हॉस्पिटल में कैंसर के प्रति जागरूकता हेतु कार्यशाला आयोजित की गई।

इसके पश्चात मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचकर ज्योलिकोट प्रभावित क्षेत्र से उपचार के लिए भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि उनके द्वारा सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि ज्योलिकोट क्षेत्र से आने वाले मरीजों को किसी भी समय अस्पताल पहुंचने पर प्राथमिकता के आधार पर देखा जाए और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने बताया कि वह स्वयं भी ज्योलिकोट प्रभावित मरीजों के उपचार एवं व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राम प्रधानों ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि चिकित्सालय में पर्याप्त बेड उपलब्ध हैं तथा ज्योलिकोट क्षेत्र से आने वाले मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। अस्पताल प्रशासन द्वारा मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति एवं उपचार व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रभावित मरीजों एवं उनके परिजनों को आश्वस्त किया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनके उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी तथा मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति की निरंतर निगरानी की जा रही है।

इस दौरान डॉ. रजत भट्ट, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी भी उपस्थित रहे।

…………………………………….

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad