प्रो. रीतेश साह बने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलसचिव

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के आचार्य प्रो. रीतेश साह को कुमाऊं विश्वविद्यालय का कुलसचिव नियुक्त किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन, शैक्षणिक नेतृत्व, शोध एवं संस्थागत विकास के क्षेत्र में उनके अनुभव को देखते हुए उनकी नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
प्रो. रीतेश साह इतिहास ने इतिहास में पीएच.डी. तथा मानव संसाधन प्रबंधन में एम.बी.ए. की उपाधि प्राप्त की है। वे समकालीन इतिहास, पर्यावरणीय इतिहास तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के इतिहास के क्षेत्र में सक्रिय शोधकर्ता हैं।
प्रो. साह को रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से दो राष्ट्रीय स्तर के सम्मान भी प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद् तथा उत्तराखंड सरकार द्वारा समर्थित पांच प्रमुख शोध परियोजनाओं का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया है।
कुमाऊं विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन–शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र के संस्थापक सदस्यों में शामिल प्रो. साह ने शिक्षक प्रशिक्षण, अकादमिक गुणवत्ता संवर्धन एवं संस्थागत क्षमता निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विश्वविद्यालय प्रशासन में प्रो. साह ने विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है। वे विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी, आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के अपर निदेशक, क्यू.ई.यू.ई.एस.टी. पत्रिका के संपादक, छात्र कल्याण के सहायक अधिष्ठाता, मिशन कर्मयोगी के नोडल अधिकारी, छात्र क्लब के अध्यक्ष तथा विश्वविद्यालय प्रकाशनों के मुख्य संपादक के रूप में कार्य कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त वे परीक्षा उपनियंत्रक, प्रॉक्टर तथा विश्वविद्यालय केंद्रीय मूल्यांकन के अधीक्षक जैसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक दायित्व भी संभाल चुके हैं।
प्रो. साह की सक्रियता विश्वविद्यालय प्रशासन तक सीमित नहीं रही है। वे जिला पौधारोपण समिति, जिला वनाग्नि समिति तथा उत्तराखंड वन विभाग की तकनीकी वानिकी समिति से भी जुड़े रहे हैं और पर्यावरण संरक्षण तथा सामुदायिक सहभागिता से संबंधित कार्यों में योगदान देते रहे हैं।
शैक्षणिक एवं शोध क्षेत्र में प्रो. साह का योगदान व्यापक है। उन्होंने छह पुस्तकों, एक मोनोग्राफ तथा पचास से अधिक शोध-पत्रों का लेखन किया है। उनके शोध कार्य अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित प्रकाशकों, जिनमें स्प्रिंगर नेचर भी शामिल है, द्वारा प्रकाशित हुए हैं। उन्होंने उत्तराखंड सरकार तथा कुमाऊं विश्वविद्यालय के लिए विभिन्न सचित्र अकादमिक प्रकाशनों का संपादन भी किया है।
प्रो. साह ने ग्यारह शोधार्थियों को पीएच.डी. के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया है। इसके अतिरिक्त वे विभिन्न राष्ट्रीय एवं प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों तथा संस्थानों में आमंत्रित व्याख्यान दे चुके हैं।
प्रो. रीतेश साह के कुलसचिव पद पर नियुक्त होने पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। प्रो. संजय पंत, प्रो. ललित तिवारी, प्रो. दिव्या यू. जोशी, प्रो. गीता तिवारी,प्रो. हरिप्रिया पाठक, प्रो. महेंद्र राणा, डॉ. गगनदीप होठी, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. जिबू साबू, डॉ. नंदन सिंह, डॉ शिवांगी चनियाल, डॉ. मनोज बिष्ट, डॉ. कुबेर गिनती, डॉ. मोहित रौतेला, डॉ. दीपक मेलकानी, डॉ. पूरन अधिकारी, सहायक कुलसचिव राकेश विश्वकर्मा, बृजमोहन फ़र्सवान, नंदाबल्लभ पालीवाल, मोहित सनवाल, भूपाल करायत, विपिन कुमार, अभिराम पंत सहित अनेक शिक्षकों एवं अधिकारियों ने प्रो. साह को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मंत्री कैड़ा ने किया चाफी से अलचोना -ताडा मोटर मार्ग पर डामरीकरण व सुधारीकरण कार्य का शुभारम्भ, वही मंत्री कैड़ा विनायक स्थित गोल्ज्यू देवता मंदिर मै के पुनर निर्माण कार्य का किया शुभारम्भ
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad