कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतरमहाविद्यालयी क्रॉस कंट्री (महिला-पुरुष) के महिला वर्ग प्रतियोगिता में डीएसबी कैंपस नैनीताल विजेताः

नैनीताल । पी एन जी पीजी कॉलेज, रामनगर में दिनांक 21 सितंबर 2026 को कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतरमहाविद्यालयी क्रॉस कंट्री (महिला-पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के ** महिला वर्ग में डीएसबी कैंपस, नैनीताल** की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया।तथा उपविजेता एम बी पी जी कालेज हल्द्वानी रही।
डीएसबी कैंपस, नैनीताल की विजेता टीम के खिलाड़ियों में बीना बसेरा (बी.ए. पंचम सेमेस्टर), मीनाक्षी फर्त्याल (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर), प्राची (बीपीईएस प्रथम सेमेस्टर), मोनिका (बीपीईएस प्रथम सेमेस्टर), ज्योति (बीपीईएस प्रथम सेमेस्टर), बबीता (बी.एससी. पंचम सेमेस्टर), मनीषा (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर), भूमिका (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर), गरिमा नेगी (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर), पूर्णिमा अधिकारी (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर) तथा रेनू बिष्ट (बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर शामिल रहे।
इस अवसर पर परिसर निदेशक प्रो. संजय पंत, प्रो. रजनीश पाण्डेय, प्रो. ललित तिवारी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. गगनदीप, डॉ. अशोक कुमार, श्री अपूर्व बिष्ट एवं श्रीमती अनिता रावत सहित अन्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।







