बजरंग दल उत्तराखंड की प्रांत स्तरीय दायित्व-बोध एवं संगठनात्मक बैठक संपन्न

नैनीताल। महायोगी पायलट बाबा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च, तल्ली गैठिया, ज्योलीकोट, नैनीताल में बजरंग दल उत्तराखंड की प्रांत स्तरीय दायित्व-बोध एवं संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई।बैठक में संगठन द्वारा विश्व हिंदू परिषद अल्मोड़ा के जिला मंत्री एडवोकेट विजय सिंह सिराड़ी को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपते हुए बजरंग दल उत्तराखंड प्रांत का प्रान्त गौरक्षा प्रमुख नियुक्त किया गया।बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, संगठनात्मक विस्तार तथा गौरक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। संगठन द्वारा एडवोकेट विजय सिंह सिराड़ी को दी गई नई जिम्मेदारी के बाद उनसे गौरक्षा के क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने की अपेक्षा व्यक्त की गई।इस अवसर पर क्षेत्र संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर, क्षेत्र संयोजक बजरंग दल अनुज वालिया, प्रान्त संगठन मंत्री अजय, प्रान्त संयोजक पूरन चंद्र जोशी, प्रान्त मंत्री धीरेंद्र शर्मा सहित बजरंग दल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे।एडवोकेट विजय सिंह सिराड़ी ने नई जिम्मेदारी प्रदान किए जाने पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए गौरक्षा एवं संगठन के कार्यों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।











