एबीवीपी समर्थित प्रत्याशी शुभम कुमार को बड़ी मजबूती, सचिव पद व यूआर पद के प्रत्याशियों ने दिया समर्थन

नैनीताल। डीएसबी परिसर छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शुभम कुमार को बड़ी मजबूती मिली है। संभावित निर्विरोध सचिव पद के प्रत्याशी कुलदीप कार्की और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के प्रत्याशी तन्मय भंडारी ने अपना समर्थन शुभम कुमार को दे दिया है।गुरुवार को नैनीताल क्लब में आयोजित एक बैठक में 200 से अधिक विद्यार्थियों की मौजूदगी में दोनों प्रत्याशियों ने शुभम कुमार को समर्थन देने का ऐलान किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की।समर्थन मिलने के बाद शुभम कुमार ने कहा कि छात्र हितों के लिए सभी को एकजुट होना जरूरी है। सचिव और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के प्रत्याशियों का समर्थन मिलने से संगठन और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि परिसर में छात्र हितों की लड़ाई को प्राथमिकता दी जाएगी और छात्रों की समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि तनमय भंडारी ने कहा 2019 से एबीवीपी से जुड़ा हूं एबीवीपी की कार्यशैली और अनुशासन मुझे बहुत प्रभावित करता है। इस वर्ष शुभम कुमार को भरी मतों से विजय बनाएंगे।बैठक मे विधायक सरिता आर्य,मोहित पंत ,छात्र संघ अध्यक्ष कारण सती,आशु उपाध्याय,चेतन बिष्ट,तनिष्क मेहरा,मनोज जोशी,पूर्व अध्यक्ष पंकज भट्ट विशाल वर्मा,मंडल अध्यक्ष ग्रामीण मुकेश मेहराभाजपा महामंत्री हरीश राणा भावेश सैंटियाल आसिफ बैठक में एबीवीपी और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।










