मां नंदा देवी महोत्सव में शनिवार को देर शाम 6:30 बजे से श्री नयना देवी मंदिर में पंच आरती की गई

नैनीताल । मां नंदा देवी महोत्सव में शनिवार को देर शाम 6:30 बजे से श्री नयना देवी मंदिर में पंच आरती की गई । इस मौके पर आचार्य भगवती प्रसाद जोशी ने विधि विधान के साथ पंच आरती संपन्न कराई । पंच आरती को देखने के लिए बड़ी संख्या में मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई थी इधर तल्लीताल दर्शन घर पार्क में भी बड़ी संख्या में भक्तों ने पंच आरती संपन्न कराई इससे पूर्व दर्शन घर में भक्तों ने भजन कीर्तन प्रस्तुत किए । उसके बाद सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया । श्री नन्दा देवी महोत्सव की पंच आरती में विधायक सरिता आर्य ,जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल तथा एस पी डॉ जगदीश चंद्र शामिल हुए ।तथा पच आरती के पश्चात हलवे का प्रसाद वितरण किया गया ।प्रातः मुख्य न्यायधीश उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति मनोज गुप्ता , तथा जिला न्यायधीश प्रशांत जोशी शामिल हुए ।

यह भी पढ़ें 👉  पौधारोपण अभियान आज 795 वें दिन भी जारी रहा

महोत्सव में 20 सितंबर के कार्यक्रम

20 सितंबर को नंदा देवी महोत्सव में प्रात: 5 बजे देवी पूजन, प्रात: 10 बजे श्री दुर्गा सप्तशती पाठ एवं हवन, 1 बजे कन्या पूजन, शाम 6:30 बजे पंच आरती एवं प्रसाद वितरण, रात्रि 9 बजे देवी पूजन, तथा रात्रि 12 बजे देवी भोग के कार्यक्रम हूंगे।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मेले में खाद्य सामग्री की दुकानों में गंदगी मिली तो होगी कार्रवाईनंदा देवी महोत्सव को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग को दुकानों में निरीक्षण के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad