बारापत्थर क्षेत्र में औचक निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल अपनी टीम के साथ।

बारापत्थर क्षेत्र में अवैध रूप से फड़ लगाने वाले छह लोगों पर पालिका ने की चालानी कार्रवाई
नैनीताल। अधिशासी अधिकारी आलोक अलोक उनियाल के नेतृत्व में मंगलवार को बारापत्थर क्षेत्र में नगर पालिका की टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर अवैध रूप से फड़ लगे हुए पाये गए। जिस पर छह लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर उन्हें चेतावनी दी गई। साथ ही क्षेत्र में घोड़ा संचालकों द्वारा फैलाई गई गंदगी पर उन्हें चेतावनी दी गई।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल ने बताया कि नगर पालिका की ओर से लगातार नगर में अवैध रुप से फड़ लगाने वालों के ऊपर अभियान चलाया जाएगा। नियमों के विरुद्ध कार्य करने वाले व्यापारियों पर शिकंजा कसा जाएगा। कहा कि बारापत्थर क्षेत्र में अवैध रूप से फड़ लगाने पर मंगलवार को अमसद, रईस अहमद, अब्दुल रशीद, असगर अली, मोहम्मद अब्दुल, शकील पर पालिका अधिनियम के तहत कार्रवाई कर चालान किया गया है। कहा कि साथ ही वहां घोड़ा संचालकों को भी साफ-सफाई के सख्त निर्देश दिए गए हैं। कहा कि बुधवार को भी निरीक्षण कर व्यवस्थायें जांची जाएंगी। निरीक्षण के दौरान सफाई निरीक्षक कुलदीप कुमार, कर निरीक्षक हिमांशु चंद्रा, टीसी दीपराज, संजय सनी आदि मौजूद रहे।










