लोक गीत लोक नृत्य प्रतियोगिता में मिला सांत्वना पुरस्कारबृजमोहन जोशी।दिनांक २४-०९-२०२६
*श्री मां नन्दा देवी महोत्सव २०२६ भवाली में आयोजित विद्यार्थियों की *लोक गीत लोक नृत्य प्रतियोगिता* *में राजकीय इंटर कालेज भूमिया धार की छात्राओं को मिला *सांत्वना पुरस्कार*।
यह जानकारी दूरभाष से मुझे अभी अभी राजकीय इंटर कालेज भूमियाधार कालेज के प्रधानाचार्य त्रिभुवन आर्य जी द्वारा प्राप्त हुई।
मैं पिछले लगभग तीस वर्षों से कुमाऊंनी लोक संस्कृति के विविध आयामों की जानकारी पारम्परिक लोक संस्था परम्परा नैनीताल के माध्यम से तथा इंटर कालेज के विद्यार्थियों को युवाओं को देता आ रहा हूं इसी श्रृंखला में राजकीय इंटर कालेज भूमियाधार में दिनांक १४-०९ से २१-०९-२०२६ तक स्कूल की छात्राओं को लोक गीत लोक नृत्य का प्रशिक्षण
कार्यशाला के माध्यम से दिया गया!
भवाली में दो दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों/विद्यालयों के सैकड़ों विद्यार्थियों ने सहभाग किया जिसमें राजकीय इंटर कालेज भूमियाधार की प्रतिभागियों ने सफलता प्राप्त की जो मेरे लिए भी गौरव की बात है। कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली छात्राओं में (आरोही,पावनी,योगिता, खुशी प्रथम,खुशी द्वितीय, दिशा,याशिका,वेदिता, प्रियंका,महक प्रथम,शालिनी, सुहाना,श्रेयजल,कनिका, कशिश,सीमा,महक द्वितीय, प्रतिज्ञा,वसुंधरा,अर्चना,
माही,कल्पना) ने प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रतिभाग किया ! प्रधानाचार्य त्रिभुवन आर्य जी के व्यक्तिगत अनुरोध पर वर्ष २०२३ में भी मेरे द्वारा विद्यालय के विद्यार्थियों को कुमाऊंनी महिला बैठ होली का पन्द्रह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के माध्यम से दिया जा चुका है। प्रधानाचार्य त्रिभुवन आर्य जी ने श्री नन्दा देवी महोत्सव समिति भवाली परिवार का विशेष आभार व्यक्त किया और उन्होंने कहा कि श्री नन्दा देवी महोत्सव का भव्य आयोजन करने के साथ साथ श्री नन्दा देवी महोत्सव समिति लोक संस्कृति के विविध आयामों को जीवंतता प्रदान करने का सराहनीय आयोजन पिछले कई वर्षों से करती आ रही हैं। जिससे युवाओं में विद्यार्थियों में कुमाऊंनी लोक संस्कृति को और व्यापक रूप से जानने समझने का अवसर प्राप्त हो रहा है उन्होंने कहा कि नन्हें नन्हें बच्चों के द्वारा अपनी प्रस्तुति से पहले कुमाऊंनी बोली मैं अपनी प्रस्तुति के विषय में बतलाना बच्चों में लोक भाषा का बीजा रोपड़ कर रहा है। राजकीय इंटर कालेज भूमियाधार परिवार के सभी शिक्षकों ने प्रतिभागियों
व अभिवावकों को हार्दिक बधाई दी।
श्री नन्दा देवी महोत्सव समिति भवाली परिवार को इस सफल आयोजन के सफलता पूर्वक सम्पन्न होने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।










