उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ ने कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के नवनियुक्त कुलपति प्रो सतपाल बिष्ट के कार्यभार ग्रहण करने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है

नैनीताल । उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ ने कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के नवनियुक्त कुलपति प्रो सतपाल बिष्ट के कार्यभार ग्रहण करने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। साथ ही सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के प्रभारी कुलपति प्रो प्रवीण बिष्ट को भी बधाइयां दी हैं। संगठन ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलसचिव पद पर प्रो रीतेश साह की नियुक्ति किए जाने पर भी खुशी जाहिर की है।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ लक्ष्मण रौतेला और मुख्य संरक्षक भूपाल सिंह करायत ने प्रो सतपाल बिष्ट के कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल में कार्यभार ग्रहण करने को ऐतिहासिक बताया है और खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पहली बार किसी उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी के रूप में विश्वविद्यालय के ही विद्वान प्राध्यापक को विश्वविद्यालय का नेतृत्व मिलना गर्व का विषय है। संगठन ने उनके नेतृत्व में कुमाऊं विश्वविद्यालय के उत्तरोत्तर प्रगति का विश्वास व्यक्त किया और प्रो बिष्ट के सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी। वहीं कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलसचिव पद पर सुप्रसिद्ध इतिहासकार, अनुभवी प्राध्यापक और एनसीसी लेफ्टिनेंट प्रो रीतेश साह को विश्वविद्यालय के कुलसचिव का दायित्व प्रदान करने पर भी खुशी जाहिर की और उनके सफल कार्यकाल हेतु बधाई दी। संगठन ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के वरिष्ठ प्राध्यापक और परिसर निदेशक प्रो प्रवीण बिष्ट को विश्वविद्यालय का प्रभारी कुलपति बनाए जाने पर उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी है।