तुलास विश्वविद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) दिवस
*देहरादून।। तुलास विश्वविद्यालय में *राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) दिवस* का आयोजन अत्यंत उत्साह, गरिमा एवं सामाजिक सेवा की भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय परिसर में हुआ। समारोह में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारी, शिक्षकगण, NSS स्वयंसेवक, विद्यार्थी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत वृक्षारोपण अभियान से हुई, जिसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास का संदेश दिया गया। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत, दीप प्रज्वलन, गणेश वंदना तथा NSS शपथ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में संदीप गौतम, सहायक प्रोफेसर एवं NSS समन्वयक, तुलास विश्वविद्यालय ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया। इसके बाद विश्वविद्यालय की NSS गतिविधियों पर आधारित NSS Activity Video का प्रदर्शन किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों द्वारा किए गए विभिन्न सामाजिक एवं सामुदायिक सेवा कार्यों को प्रदर्शित किया गया।
विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने अपने संबोधन में NSS स्वयंसेवकों के कार्यों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने तथा सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉ. शैलेन्द्र तिवारी, निदेशक डॉ. निशांत सक्सेना, सभी संकायाध्यक्ष (Deans), सभी विभागाध्यक्ष (HODs) एवं समस्त शिक्षकगण ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। साथ ही, विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांवों के कई ग्राम प्रधानों ने भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। उनकी गरिमामयी उपस्थिति एवं सहयोग ने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक रहा, जिसके माध्यम से महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर जागरूकता का प्रभावशाली संदेश दिया गया।
इस अवसर पर डॉ. भवतोष शर्मा, वैज्ञानिक, UCOST ने पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार रखे। डॉ. शुभ बिश्नोई, संस्थापक, Robust World NGO ने सामाजिक सेवा, सामुदायिक सहभागिता एवं युवा शक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ स्वामी एस चंद्रा ने चिपको आंदोलन की प्रेरणाश्रोत गौरा देवी के जीवन यात्रा की जानकारी रखते हुए पर्यावरण संरक्षण संवर्द्धन के प्रति समर्पित भाव रखने पर जोर दिया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय द्वारा आमंत्रित विशिष्ट अतिथियों का सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी धुरेंद्र चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। उनकी उपस्थिति ने सामाजिक सेवा एवं शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग की भावना को और मजबूत किया। उन्होंने युवाओं को समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
डॉ. महावीर, See View Sewa Trust ने भी अपने संबोधन के माध्यम से समाजसेवा एवं जनकल्याण के महत्व को रेखांकित किया।
समारोह के मुख्य अतिथि श्री राजीव स्वरूप, IPS, IG गढ़वाल स्वागतः तुलाज विश्वविद्यालय के सीनियर वाईस प्रेसिडेंट रौनक जैन ने किया मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अनुशासन, नेतृत्व, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्र सेवा के महत्व पर प्रेरणादायी विचार साझा किए।
इसके अतिरिक्त Waste Warriors के प्रतिनिधि ने कचरा प्रबंधन, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में ग्राम स्तर पर जनभागीदारी एवं सामाजिक विकास से संबंधित संबोधन भी प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के
समारोह के दौरान NSS गतिविधियों में उल्लेखनीय सहभागिता करने वाले शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इस अवसर ने स्वयंसेवकों के सेवा-भाव और योगदान को सम्मानित करने के साथ-साथ अन्य विद्यार्थियों को भी सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित किया।
NSS दिवस समारोह को सफल एवं प्रभावी बनाने में विश्वविद्यालय के faculty एवं student coordinators की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Faculty Coordinator Ms. Riya Dariyal के कुशल समन्वय एवं मार्गदर्शन में अनेक faculty members ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
इसी क्रम में Student Coordinators Vivek Kumar, Guddoo Kumar एवं Ayush ने कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं संचालन में सराहनीय योगदान दिया। कार्यक्रम की Anchor Ms. Ashtha Singh ने प्रभावशाली मंच संचालन करते हुए समारोह को गरिमापूर्ण एवं जीवंत बनाया।
कार्यक्रम के अंत में DSW द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, समाजसेवी धुरेंद्र चौधरी, विश्वविद्यालय प्रबंधन, समस्त शिक्षकगण, NSS स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।
तुलास विश्वविद्यालय का NSS दिवस समारोह “Not Me But You – मैं नहीं, आप” की भावना को सार्थक करते हुए इस संदेश के साथ संपन्न हुआ कि युवा शक्ति जब सेवा, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़ती है, तो वह राष्ट्र निर्माण की सबसे सशक्त शक्ति बन जाती है।
कार्यक्रम की समाप्ति राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुई।










