समाजशास्त्र विभाग, डी.एस.बी. परिसर, कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के लिए हर्ष का विषय है कि विभाग की 3 शोध छात्राओं मृणाल शाह, अचला पनेरू और मेघा शर्मा ने UGC-NET परीक्षा उत्तीर्ण की

नैनीताल। समाजशास्त्र विभाग, डी.एस.बी. परिसर, कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के लिए हर्ष का विषय है कि विभाग की 3 शोध छात्राओं मृणाल शाह, अचला पनेरू और मेघा शर्मा ने यू जी सी परीक्षा उत्तीर्ण की। मृणाल शाह और अचला पनेरू प्रो. ज्योति जोशी तथा मेघा शर्मा प्रो. अर्चना श्रीवास्तव के निर्देशन में शोध कार्य कर रही हैं। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष सहित प्रॉफ दीपक पालीवाल ,प्रॉफ प्रियंका ,डॉ सरोज , सहित कूटा अध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी ,प्रॉफ नीलू , डॉ दीपक ,डॉ युगल ,डॉ संतोष कुमार ,डॉ कुबेर गिनती डॉ शिवांगी ,डॉ अनिल बिष्ट ,डॉ दीपिका ,डॉ अशोक ने तीनों छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कूटा ने पुस्तकालय के सह कर्मी हिमांशु तथा पूर्व छात्र डॉ दिनेश गिरी असिस्टेंट प्रोफेसर बॉटनी गोपेश्वर के पिताजी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है तथा उन्हें श्रद्धांजलि दी है ।











