नैनीताल में मां नंदा देवी महोत्सव में आयोजित महा भडारे मैं हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया

नैनीताल मां नंदा देवी महोत्सव के छठे दिन भी नैना देवी मंदिर में महानंदा सुनंदा के दर्शनों को भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई थी महोत्सव में प्रातः 5:00 बजे देवी पूजन तथा दोपहर 1:00 बजे बाद डी एस ए मैदान में महा भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया रोज की भांति सोमवार को भी महोत्सव में सुबह से मां नंदा सुनंदा के दर्शनों को श्रद्धालु पहुंच रहे थे यहां पहुंचे सैलानियों ने भी मां नंदा सुनंदा के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया मंदिर में श्री राम सेवक सभा द्वारा भक्तों को महानंदा सुनंदा का कैलेंडर भी दिया जा रहा है इधर महा भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया महा भंडारा में प्रसाद वितरित करने वालों में श्री राम सेवक सभा के पदाधिकारी के साथ ही अन्य लोग जुटे हुए थे महोत्सव में लगी दुकानों से लोगों ने जमकर खरीदारी की वहीं बच्चों ने झूलो मैं बैठकर जमकर आनंद उठाया ।