रूसी बाईपास में पर्यटक ने दरोगा के साथ कर दी मारपीट , मुकदमा दर्ज
नैनीताल। रविवार को रूसी बाईपास में एक पर्यटक ने पुलिस के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने पर्यटक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार रविवार को नैनीताल में पर्यटकों की आवाजाही के चलते वाहनों की संख्या ज्यादा होने पर रूसी बाईपास में वाहनों को रोका गया। जहां से पर्यटकों को सटल के माध्यम से पर्यटकों को नैनीताल भेजा गया। इस दौरान रुद्रपुर निवासी एक पर्यटक को रोकने पर वह पुलिस से भिड़ गया। इस दौरान पुलिस ने पर्यटक को समझाने की कोशिश की तो वह अभद्रता में उतर आया । जब पुलिस ने विरोध जताया तो उसने खुद को अधिकारी बताते हुए दरोगा के साथ मारपीट कर दी। मारपीट देख मौके पर भगदड़ मच गई। किसी तरह अन्य पुलिस कर्मियों व लोगों ने मामला शांत किया। सूचना के बाद तल्लीताल थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और पर्यटक को थाने ले आई। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि रुद्रपुर निवासी दीपक गोस्वामी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।












