नगर के ऑल सेंट्स कॉलेज में जल संरक्षण हेतु छात्राओं की सहभागिता के विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू

नैनीताल l भारत सरकार के राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एन. एम. सी. जी.)व आई आई पी ए के तहत आज दिनांक 17 अप्रैल 2023 को नैनीताल के प्रतिष्ठित विद्यालय ऑल सेंट्स कॉलेज में नमामि गंगे परियोजना पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती किरन जरमाया के माग्निर्देशन में वर्तमान परिदृश्य में जल संरक्षण हेतु छात्राओं की सहभागिता के विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
पहले दिन जैव विविधता संरक्षण गतिविधियों से संबंधित तकनीकी मुद्दों पर विस्तृत जानकारी प्रतिभागियों के साथ साझा की गई ताकि वे गंगा संरक्षण गतिविधियों का नेतृत्व करने और आगे बढ़ने में सक्षम हो सकें। एन एम सी जी व आई आई पी ए के संकाय के विभिन्न प्रशिक्षकों व परियोजना अन्वेषकों ने गंगा नदी के किनारे विभिन्न स्थानों पर गंगा संरक्षण गतिविधियों के बारे में एक संक्षिप्त विवरण दिया व छात्राओं से अनुरोध किया कि गंगा प्रहरी गंगा जैव विविधता संरक्षण के लिए मशाल वाहक बनें और मुख्य धारा गंगा और इसकी प्रमुख सहायक नदियों में जमीनी स्तर की गतिविधियों की निगरानी करें।गंगा प्रहरियों ने अपने अनुभव भी साझा किए।
प्रतिभागी छात्राओं को जलीय प्रजातियों की निगरानी तकनीकों और एक स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र के रखरखाव में उनके पारिस्थितिक महत्व के बारे में बताया। छात्राओं को पर्यावरण कानून संरक्षण कार्यक्रम से भी साँझा कराया गया व बताया गया की यह कार्यक्रम का एक अनिवार्य हिस्सा हैं और महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
सत्र के अंत गंगा नदी की जैव विविधता पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता से किया गया।
नमामि गंगे पर आयोजित इस ऑन लाइन कार्यशाला मे आई आई पी ए की डॉ श्यामली सिंह, प्रोफेसर विनोद शर्मा, कनिष्का शर्मा, संस्था के महानिदेशक श्री एस एन त्रिपाठी व एन एम सी जी के महानिदेशक श्री जी असोक कुमार ने कार्यक्रम में भाग लेने वाली कक्षा 6 से 8 तक की सभी छात्राओं का स्वागत किया और उन्हें अपने-अपने स्तर पर स्वच्छता और संरक्षण गतिविधियों को आगे बढ़ाने और जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।












