फिर चीता मोबाइल राणा द्वारा एक खोया पर्स भारतीय डाक सेवा द्वारा उसके सही मालिक तक भेजा गया

नैनीताल l मामला कुछ इस प्रकार है बेलाघाटा बेस्ट बंगाल कोलकाता से एक पर्यटक तिरपमा दत्ता नैनीताल घूमने आई थी जहां लाइब्रेरी के पास में इनका पर्स खो गया था जो बाद में चीता मोबाइल राणा के द्वारा खोज निकाला गया तब तक पर्यटक कोलकाता जा चुकी थी,इनके पर्स में इनकी पेन कार्ड,आधार कार्ड,2 एटीएम कार्ड,ड्राइविंग लाइसेंस,पहचान पत्र,क्रेडिट कार्ड, साथ में कई और सारे कार्ड भी थे, पर्स में पर्यटक का कोई भी कांटेक्ट नंबर नहीं था उसके बाद चीता राणा के द्वारा स्टेट बैंक तल्लीताल की शाखा में जाकर उनके एसबीआई एटीएम के माध्यम से इनका मोबाइल नंबर निकाला गया और तब जाकर पर्यटक से संपर्क किया गया पर्यटक द्वारा बताया गया उनकी सारी आइडिया क्योंकि इसी पर्स में है तो वह बहुत ज्यादा परेशान हो रही हैं और इसके साथ ही उनकी मां की अंतिम निशानी भी इसी पर्स में आज चीता माल द्वारा स्पर्श को सकुशल भारतीय डाक द्वारा कोलकाता भिजवा दिया गया है पुलिस के इस अथक प्रयास के लिए पर्यटक महिला द्वारा ढेर सारी शुभकामनाएं नैनीताल पुलिस को भेजी गई है l












