संस्था के युवा मोटे अनाज को बढ़ाने के कर रहे हैं कार्य


नैनीताल l “”युवा शक्ति नवसृजन समिति”” द्वारा श्रीअन्न महोत्सव मे पहाड़ मे होने वाले मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए अपनी संस्था का स्टोल लगाया गया l जिसमें मंडुवा, झंगोरा, भट्ट, गहत, कोणी, हल्दी आदि सामाग्री रखी गयी थी। ये सभी सामग्री संस्था के सदस्यो ने चमोली जिले के गांवो में महिलाओ के स्वयं सहायता समूह से संपर्क कर एकत्रित की गई, जिससे उन्हें गाँव मे ही रोजगार मिल सके और उन्हें मोटे अनाज को उगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।
अन्न महोत्सव मे संस्था के सभी सदस्यो का सहयोग रहा। स्टाल लगाने में विशेष सहयोगी सर्वश्री नयन सिंह, गोविंद सिंह, सतेंद्र सिंह रावत, सूरज सिंह, इंदु शेखर सेमवाल, अनुराग बिष्ट मौजूद रहे।