वेतन की मांग को लेकर कर्मचारियों ने नगर पालिका में की तालाबंदी

नैनीताल l 3 माह के वेतन की मांग को लेकर पालिका कर्मचारियों ने गुरुवार को पालिका में एक बैठक की तथा इस दौरान उन्होंने पालिका में तालाबंदी भी की गई l कर्मचारियों ने कहा कि पालिका के अधिशासी अधिकारी को वेतनमान को लेकर पूर्व में पत्र दिया गया था लेकिन आज तक कर्मचारियों को वेतन मान नहीं किया गया उन्होंने कहा कि वेतन न मिलने से कर्मचारी काफी परेशान है तथा वह बच्चों की फीस तक नहीं दे पा रहे हैं हर बार पालिका प्रशासन द्वारा उन्हें सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है उन्होंने कहा यदि उन्हें शीघ्र वेतनमन नहीं दिया गया तो वह नगर की सफाई व्यवस्था ठप कर देंगे l देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के महासचिव सोनू सहदेव ने कहा कि संघ द्वारा पालिका प्रशासन को 1 सप्ताह पूर्व पत्र दिया गया था पत्र के बाद पालिका प्रशासन ने 7 दिसंबर तक का समय दिया था लेकिन आज किसी भी अधिकारी द्वारा उन्हें नहीं बुलाया गया जिसके बाद उन्होंने पालिका के लेखा विभाग में तालाबंदी की तथा नारेबाजी की इस मौके पर संघ के अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद महासचिव सोनू सहदेव रवि कुमार विकी संजय कुमार विकास संजय सौदा मनोज चौहान अमित साजन मनोज कुमार राहुल कुमार बसंती देवी संगीता देवी पूजा सुनीता भुवन सावंत काजल आदि मौजूद थे l










