पौधारोपण अभियान 796वे दिन भी जारी रहा

नैनीताल। उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 796वे दिन भी जारी रहा।पौधारोपण अभियान के 796वे दिन पौधारोपण के साथ जनसंपर्क।।।। कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड क्रांति दल के जनपद डीडीहाट के कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद सिंह रावत के नेतृत्व में पौधारोपण के साथ जनसंपर्क किया गया। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनके द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर उत्तराखंड क्रांति दल के घोषणा पत्र के तहत जनता से व्यापक जनसंपर्क किया गया।उन्होंने कहा कि इस बार जनता ने उत्तराखंड क्रांति दल की सरकार बनाने का पूरा मन बना लिया है। जनता यह जान रही है कि राज्य बनने के बाद शिक्षा स्वास्थ्य व रोजगार के तहत उन्हें कितना लाभ मिला इसका आकलन जनता कर रही है। गोविंद सिंह रावत ने कहा कि अब समय आ गया है राज्य बचाने के लिए उत्तराखंड क्रांति दल की सरकार बनानी है। पूर्व सैनिक संगठन के विक्रम सिंह पाल ने कहा कि राज्य में उत्तराखंड क्रांति दल की सरकार बनाने के लिए सबको एकजुट होकर उत्तराखंड क्रांति दल को मजबूत करना होगा। भ्रमण कार्यक्रम में गोविंद सिंह रावत, विक्रम सिंह पाल, गौरव पांडे ,धीरेंद्र पानू सहित क्षेत्रीय जनता शामिल रही।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  समाजशास्त्र विभाग, डी.एस.बी. परिसर, कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के लिए हर्ष का विषय है कि विभाग की 3 शोध छात्राओं मृणाल शाह, अचला पनेरू और मेघा शर्मा ने UGC-NET परीक्षा उत्तीर्ण की
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad