निश्चय छात्र संगठन की मांग पर विश्वविद्यालय ने दिया एक मौका


आज ये बहुत ही हर्ष का विषय है कि निश्चय छात्र संगठन की पूर्व दो वर्षों (2021,2022) की मेहनत रंग लाई जिसके लिए संगठन गत दो वर्षों से छात्र-छात्राओं की जो उपाधि खराब हो रही थी उनके सात-आठ वर्ष बर्बाद हो रहे थे उनके लिए संगठन लगातार विश्वविद्यालय के सम्पर्क मे रहे और आज ये संगठन का लगातार प्रयास का फल मिला। संगठन की और से अन्नुपूर्ण नौटियाल (कुलपति) राकेश भट्ट (प्रति- कुलपति) का दिल से धन्यवाद करते हुए कहा आपने सैकड़ो छात्र-छात्राओं की उपाधि निष्क्रिय होने से बचा दी उनके भविष्य को खराब होने से बचा दिया।
सीबीसीएस (2015) से अभी तक के जो भी छात्र-छात्रएं जो एक विषय मे अनुत्तीर्ण हो वो छात्र जानकारी के लिए संगठन के छात्र नेताओं से सम्पर्क कर सकते है।निश्चय छात्र संगठन छात्रों के हितो के लिए आगे भी हमेसा लड़ता रहेगा।