तिथि घोषित होने के बाद प्रत्याशियों ने लगाई ताकत

नैनीताल l छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद प्रत्याशियों ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है गुरुवार को डीएसबी परिसर में अध्यक्ष पद के लिए शिवम कुमार शुभम बिष्ट तथा मोहित पंत ने अपने-अपने समर्थकों के साथ परिसर में छात्र-छात्राओं से जनसंपर्क किया l पिछले 2 सालों मैं कोरोना के चलते छात्र संघ चुनाव नहीं हुए थे l इस वर्ष चुनाव को लेकर छात्र नेताओं ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में प्रदर्शन किया था l बुधवार 7 दिसंबर को शासन से पत्र आने के बाद छात्रों का चला रहा आंदोलन समाप्त हो गया जिसमें 24 दिसंबर छात्र संघ चुनाव की तिथि नियत की गई है l वही डीएसबी परिसर के डायरेक्टर प्रोफेसर एल एम जोशी ने बताया कि चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई है l
Advertisement
ADVERTISEMENTS










