सरस्वती शिशु मन्दिर दुर्गापुर बीर भट्टी में पहाड़ा प्रतियोगिता स्कूल परिसर में कराई गई।

नैनीताल l सरस्वती शिशु मन्दिर दुर्गापुर बीर भट्टी में पहाड़ा प्रतियोगिता स्कूल परिसर में कराई गई। जिसमें कक्षा प्रथम से लेकर कक्षा अष्टम तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में उच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में प्रमुख रूप से कक्षा प्रथम से विनय चौसाली, दिव्यांशी ढोलगांई, मितांश बोरा व यश संमल रहे। कक्षा द्वितीय से शौर्य धौनी, जिया कुरिया व भूमि बिष्ट तथा तनिष्क चंद्र, कक्षा तृतीय से यश सिंह बिष्ट, पूर्वी कुरिया, कृतिका चम्याल, कक्षा चतुर्थ से उमंग नयाल, दीपिका व पंकज,कक्षा पंचम से यशस्वी जोशी, नमन साह एवं आयुष धौनी, कक्षा षष्ट से समृद्धि अधिकारी, योगिता, ज्योति जोशी, कक्षा सप्तम से भूमिका भट्ट, चिराग चौहान, नूर फातिमा एवं कक्षा अष्टम से मान्या बिनवाल, नमन कुरिया, महक नेगी ने पहाड़ा प्रतियोगिता में अपना स्थान प्राप्त किया। मुख्य जज के रूप में अपने विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य व क्षेत्र के सामजिक कार्य कर्ता राज्य आंदोलनकारी इंद्र सिंह नेगी व विद्यालय के गणित के आचार्य प्रदीप कुमार आर्या रहे।इसके अलावा कक्षा नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी के छात्र-छात्राओं का पिंक कलर डे मनाया गया।जिसमें छोटे नन्हे बच्चे ने गुलाबी रंग के परिधानो से सज सवर कर स्कूल में गुलाबी दिन मना कर पुरे स्कूल के माहौल को कुछ समय के लिए रंगीन कर कार्य कर्म में चार चाँद लगा दिए,इस उपलक्ष्य में विद्यालय के प्रधानाचार्य दीवान सिंह व समस्त आचार्य परिवार उपस्थित जनो का आभर प्रकट करते हुए कहा कि भविष्य अन्य प्रकार कार्य कर्मएवं प्रतियोगिता कर बच्चों के कौशल को निखारा जायेगा।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad