देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के नैनीताल शाखा के पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों का एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा

नैनीताल l देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की
नैनीताल शाखा के अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद तथा महासचिव सोनू सहदेव समेत अन्य पदाधिकारियों के शिष्टमंडल ने देहरादून में सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर पर्यावरण मित्रों की तमाम समस्याओं को
प्राथमिकता से उनके समक्ष रखा। संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मृतक आश्रितों को सेवा का लाभ दिए
जाने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने अकेन्द्रीयकृत सेवानियमावली 2017 में संशोधन किए जाने,पालिका की वित्तीय स्थिति को मजबूत किए जाने,सामूहिक
बीमा को तुरंत लागू किए जाने,पुरानी पेंशन योजना को बहाल किए जाने,वाल्मिकी समाज को भूमि आवंटित किए जाने,आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को
पांच साल की सेवा करने के बाद नियमित किए जाने,समायोजन किए जाने,डा.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाए जाने,आवासों को खाली न किए जाने
समेत दस सूत्रीय मांग पत्र सौपा।












