मानवाधिकार विषय पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में इंदु और हरदेश रहे पहले स्थान पर

नैनीताल। मानवाधिकार विषय “संवैधानिक अधिकारों एवं मानवाधिकारों का पालन करते हुए क्या पुलिस स्वतंत्र रूप से अपराध नियंत्रण करने में सफल हो सकती है” इस संबंध में परिक्षेत्रीय स्तर पर द्वितीय चरण की वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में हुआ। इस मौके पर पुलिस कर्मियों ने पक्ष और विपक्ष में अपने- अपने बिंदु रखे।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में अल्मोड़ा के नागरिक पुलिस की हेड कांस्टेबल इंदु बिष्ट पहले, नागरिक पुलिस के मलखान सिंह दूसरे, वहीं विपक्ष में बागेश्वर के नागरिक पुलिस के हरदेश कौर
पहले, मीना पांडे दूसरे स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में वरिष्ठ पत्रकार गिरीश रंजन तिवारी, समाजशास्त्री डॉ प्रियंका नीरज रूवाली शामिल रहे।
आयोजक मंडल में नैनीताल कार्यालय के पुलिस उपाधीक्षक नितिन लोहनी, राकेश कुमार, दीपा मिराल, प्रीतम सिंह खाती ने सहयोग किया।










