नैनीताल में मां नंदा देवी महोत्सव में विश्व शांति के लिए किया हवन

नैनीताल । श्री नन्दा देवी महोत्सव में रविवार को नैना देवी मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया विश्वशांति हेतु हवन किया गया । दुर्गा सप्तशती के पाठ के पश्चात हवन की अग्नि में प्रकृति उत्पाद समर्पित किए गए हवन कुंड में प्रज्वलित पवित्र अग्नि में घी, हवन सामग्री, फल, शहद और लकड़ी आदि पदार्थों को अर्पित करने की प्रक्रिया को आहुति देना कहते हैं जिससे मां की आराधना के साथ वातावरण को शुद्ध करना, सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करना और मानसिक शांति प्राप्त करने हेतु किया गया । पंडित भगवती प्रसाद जोशी तथा पंडित घनश्याम जोशी द्वारा पूर्ण की गई ।यजमान मे राकेश वर्मा ,रश्मि वर्मा ,नारायण लाल वर्मा ,हर्ष वर्धन ,कनिष्क भंडारी ,रेनू भंडारी ,पुष्प भंडारी ने हवन पूजन कर प्रार्थना की । मंदिर व्यवस्था में मां नयना देवी अमर उदय ट्रस्ट का सहयोग प्राप्त हुआ तथा मंदिर व्यवस्था में मुकेश जोशी , कमलेश ढौंडियाल ,भीम सिंह कार्की ,धर्मेंद्र शर्मा ,केदार सिंह राठौर, के एस कार्की वीरू मेहरा , शिखर गुंबर , शंभू सिंह , आदि शामिल रहे ।











