नैनीताल । नैनीताल में अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ जिला विकास प्राधिकरण सख्त रवैया दिखाते नज़र आ रहा है। गुरुवार को भी प्राधिकरण की टीम ने सख्ती के साथ नगर में अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए।
प्राधिकरण के सहायक अभियंता हेम उपाध्याय के नेतृत्व में गुरुवार को प्राधिकरण की टीम ने मल्लीताल क्षेत्र में पॉपुलर कम्पाउंड में समीना बेगम द्वारा किये जा रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया है। बताया कि नोटिस के बाद भी अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा था। जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने सख्ती दिखाते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। जिसके बाद निर्माण कार्य तोड़ दिया। कहा कि अवैध रुप से निर्माण कार्य करने वालों के खिलाफ प्राधिकरण की ओर से कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस दौरान टीम में पूरन तिवारी, प्रियंका कुंजवाल, खुशाल सिंह व मो. इरसाद हुसैन शामिल थे।