नशे के विरूद्ध नुक्कड़ नाटकों के मंचन की श्रृंखला की शुरूआत

नैनीताल। मंच आर्ट एण्ड थियेटर रेपेट्री नैनीताल एवं डा० लीलाधर भट्ट मैमोरियल कल्याण समिति नैनीताल ने सोमवार को नशे के विरूद्ध नुक्कड़ नाटकों के मंचन की श्रृंखला की शुरूआत की, जिसमें 300 नुक्कड़ नाटकों का मंचन सम्पूर्ण उत्तराखण्ड में किया जाएगा।
इस मुहिम में मुम्बई से कई फिल्म टी०वी० के कलाकार भी भाग लेंगे।
वर्ष भर चलने वाले नुक्कड़ नाटकों की श्रृंखला की शुरूआत में सोमवार से तीन शो किये जाने है. जिसका उद्घाटन शहर के वरिष्ठ रंगकर्मी अनिल घिल्डियाल एवं वरिष्ठ रंगकर्मी हरीश राणा, वरिष्ठ रंगकर्मी राजेश आर्या द्वारा किया गया।
वही मंगलवार को तीन शो तल्लीताल बाजार में किये जायेंगे , जिसका उद्घाटन मुम्बई के फिल्म अभिनेता सतीश त्रिवेदी, टी०वी० के प्रसिद्ध शो बुगीबुगी तथा मुवर्स एण्ड शेखर के राईटर / अभिनेता संजीव मेहता द्वारा किया जायेगा।
इसके साथ ही तल्लीताल डाँठ में स्थित गांधी मूर्ति के पास कार्यक्रम का उद्घाटन शहर के जाने माने पत्रकार प्रो० गिरिश रंजन तिवारी द्वारा किया जायेगा। बता दें कि नाटक “नशा नही ..कभी नहीं” का निर्देशन नैनीताल के रंगकर्मी फिल्म अभिनेता नेशनल
स्कूल ऑफ ड्रामा दिल्ली के इद्रीस मलिक है। नाटक में अभिनय जीविका राज, अनुष्का,
अग्रवाल, ओशिन मलिक, बबीता बिष्ट, आदित्य राज, हेम बिष्ट, प्रियांशु विष्ट, कृष्णा कुमार और वरिष्ठ रंगकर्मी नीरज डालाकोटी, पवन कुमार, मो० जावेद हुसैन, इदरीस मलिक विशेष सहयोग कवल मलिक एडवोकेट राज भट्ट, चन्द्रेश ममगाई, हिमांशु आहूजा, सुमन कीर्ति, लीला राज एव लीलाधर मैमोरियल कल्याण समिति उत्तराखण्ड एवं नगर प्रशासन नैनीताल
का है।