शत प्रतिशत रहा नैनीताल का 12वीं का वार्षिक परीक्षाफल, नैनीताल में स्वर्णिम , इशिता व, रवमहर, श्रुति व प्रज्ञा 12वी के टॉपर

नैनीताल l नैनीताल में कक्षा 12वीं आईएससी बोर्ड परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। सेंट जोज़फ कालेज के स्वर्णिम पाठक, आल सेंट्स कालेज की इशिता वाष्र्णेय व रवमहर , सेंट मैरी की प्रसिद्धि व श्रुति व शेरवुड कालेज की प्रज्ञा भसीन ने अपने विद्यालय में टाप स्थान प्राप्त किया। नगर में आईएससी बोर्ड के चार विद्यालय हैं। सेंट जोज़फ कालेज में कला वर्ग में स्वर्णिम पाठक 98.75 प्रतिशत प्रथम, कृषिव ने 98 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा व शिवांश साह गंगोला ने 97.75 के साथ विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी विद्यालय के अभिनव पंत ने 97 प्रतिशत अंक के साथ विज्ञान वर्ग में विद्यालय में पहला, निखिल मनराल 94.5 दूसरा, मयंक बिष्ट व दिव्यांश भंडारी ने 94.25 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में तीसरा स्थान हासिल किया। आल सेंट्स कालेज कालेज की छात्रा इशिता वार्ष्णेय व रवमहर ने 98.25 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया, जबकि संस्कृति पांडे 98 प्रतिशत दूसरे व मौली श्रीधर ने 96.8 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में तीसरे स्थान पर रही। 20 छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। 51 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई थी। सेंट मैरी कालेज की प्रसिद्धि पांडे व श्रुति आर्यन 97 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम, फातिमा 97.75 दूसरे व यशस्वी मिश्रा 96 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया। शेरवुड कालेज
प्रज्ञा भसीन ने 95.5 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम, विहान ग्रोवर 94.25 द्वितीय व सारा कौल ग्रोवर 93.75 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में तीसरा स्थान हासिल किया। 81 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। सेंट जोज़फ कालेज के प्रधानाचार्य ब्रदर जेरोम, आल सेंट्स कालेज की पूर्व प्रधानाचार्य किरन जरमाया व कार्यवाहक प्रधानाचार्य अंजना रिचर्डस, सेंट मैरी कालेज की प्रधानाचार्य मंजूषा व शेरवुड कालेज के प्रधानाचार्य अमनदीप संधु ने उत्तीर्ण छात्रों के उज्वल भविष्य के प्रति शुभकामना व्यक्त की है।

Advertisement