स्वराज्य अर्चन” पर गोष्ठी संपन्न राष्ट्र के प्रति निष्ठा आवश्यक है -डॉ. नरेंद आहुजा विवेक


नैनीताल l केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में “स्वराज्य का अर्चन” विषय पर ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया।हरियाणा के पूर्व राज्य औषधि नियंत्रक डॉ नरेन्द्र आहुजा विवेक ने कहा कि राष्ट्र के प्रति निष्ठा व समर्पण की भावना ही अर्चन है जिसकी आज अत्यन्त आवश्यकता है। उन्होने कहा की स्वराज्य अर्थात अपने राष्ट्र की अखंडता समप्रभुता को सुरक्षित रखते हुए अपने लिए अपने द्वारा बनाए गए संविधान के प्रावधानों के अनुसार चलने का संकल्प लेना होता है। अपने राष्ट्र की प्रगति उन्नति विकास सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य करना ही स्वराज्य का अर्चन कहलाता है। हम अपने राष्ट्र के नागरिक राष्ट्र की प्रगति के लिए निरंतर प्रयास रत रहें।
केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि प्रत्येक नागरिक के दिल में राष्ट्र के प्रति पूर्ण लगाव होना ही चाहिए राष्ट्र रहेगा तो हम सब रहेंगे। राष्ट्र सर्वप्रथम है और देश भक्ति का जज्बा उसे और अधिक मजबूत बनाता है।
नई युवा पीढ़ी में शिक्षा व संस्कार देना आवश्यक है उन्हे क्रांतिकारियों का इतिहास पढ़ना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट में स्वास्थ्य विभाग का अभियान तेज, सीएमओ डॉ. रश्मि पंत की निगरानी में जारी स्वास्थ्य सेवाएं, 383 लोगों की जांच, 54 ब्लड सैंपल लिए; 3 मरीज भर्ती, दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भी लिया मरीजों का हाल

अध्यक्ष स्वतंत्र कुकरेजा, ईश आर्य (हिसार) ने भी राष्ट्रीय कर्तव्य के लिए जागरूक किया।
राष्ट्रीय मंत्री प्रवीण आर्य ने योग दिवस की महता पर प्रकाश डाला और धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में मां नंदा देवी महोत्सव शुरू

गायिका प्रवीणा ठक्कर, कमलेश चांदना, कमला हंस, ईश्वर देवी, रविन्द्र गुप्ता, रजनी गर्ग आदि के मधुर भजन हुए।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad