छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया

नैनीताल l शनिवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोभालवाला में छात्र-छात्राओं का वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण क्या गया मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से डॉ. कल्पना चावला एवं डॉ. हेलेटा रोबर्ट की देख-रेख में 54 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें कुछ बच्चों में कमजोरी अथवा मौसम के अनुसार होने वाली वाले लक्षण होने पर बच्चों को सुरक्षित रहने के लिए समझाया गया, बच्चों को ज़रुरत के अनुसार औषधियाँ वितरण की गई, इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती ममता उनियाल, अध्यापिका श्रीमती उषा थपलियाल एवं सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी एस. चंद्रा ने सहयोग किया, स्थानिया (नगर निगम, पार्षद) रमेश बुटोला (रम्मू भाई) ने विद्यालय की दयनीय स्थिति को देखकर चिंता व्यक्त करते हुए कार्य कराने में सहयोग का आश्वासन दिया, भोजन मातायें भी उपस्थित रहे.












