राज्य आंदोलनकारी शाकिर अली ने सड़क में जाली लगाने की मांग जिला प्रशासन से की

नैनीताल l उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शाकिर अली ने, नैनीताल नगर की मुख्य सड़क राज्य अतिथि गृह नैनीताल कलब से लेकर मोहन को चौराहे के मध्य में, इलाहाबाद बैंक के पास नाली के ऊपर लगी जाली को बदलने की स्थानीय प्रशासन से की है l
राज्य आंदोलनकारी शाकिर अली ने, बताया कि उक्त मार्ग वन वे होने के कारण हर समय वाहनों के आगमन के लिए खुला रहता है, विगत कई दिनों से इलाहाबाद बैंक के सामने नाली के ऊपर लगी जाली टूटी हुई है, जिस कारण उक्त स्थान पर गहरा गड्ढा हो गया है, जो कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकता है, क्योंकि उक्त मार्ग पर यातायात के साथ साथ, आम लोगों की आवाजाही भी हमेशा बनी रहती है,
राज्य आंदोलनकारी शाकिर अली ने, स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग से, अति शीघ्र ही इस नाली के ऊपर लगी जाली को बदलने की मांग की है l












