प.गुरुदत्त विद्यार्थी जन्मोत्सव 26 अप्रैल को राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य मुख्य अतिथि रहेगे
नैनीताल l केन्द्रीय आर्य युवक परिषद उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में वेद प्रचारक, महान मनीषी, महर्षि दयानन्द सरस्वती के अनन्य भक्त प. गुरुदत्त विद्यार्थी का 159 वाँ जन्मोत्सव बुधवार 26 अप्रैल 2023 को अपरान्ह 3.00 बजे से आर्य समाज पुराना गाँधी नगर, गाजियाबाद में आयोजित किया जा रहा है I
परिषद के प्रान्तीय महामंत्री प्रवीण आर्य ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष आनंद प्रकाश आर्य समारोह की अध्यक्षता करेगें व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे I वैदिक विद्वान आचार्य गवेन्द्र शास्त्री, आचार्य ब्रह्म देव वेदालंकार पण्डित जी के जीवन पर प्रकाश डालेंगे I
इस अवसर पर आर्य नेता ठाकुर विक्रम सिंह, माया प्रकाश त्यागी, श्रद्धा नन्द शर्मा, ओमप्रकाश आर्य, सत्य वीर चौधरी, कृष्ण कुमार यादव, डॉ. राजकुमार आर्य आदि की गरिमामय उपस्थिति रहेगी I
समाज के मंत्री वेद व्यास ने कहा कि आर्य युवा नेता देवेन्द्र आर्य बंधु ध्वजारोहण कर उद्घाटन करेगे साथ ही
जिला अध्यक्ष यज्ञ वीर चौहान, मंत्री सुरेश आर्य, प्रमोद चौधरी, नरेंद्र पंचाल,
ममता चौहान, देवेन्द्र गुप्ता, त्रिलोक आर्य, गौरव सिंह आर्य की टीम तैयारी में जुटी हैं I गाजियाबाद की आर्य जनता से अपील है कि सपरिवार पधार कर शोभा बनाये I कार्यक्रम के बाद “ऋषि लंगर ” की सुन्दर व्यवस्था रहेगी I












