बिना हेलमेट बाइक चलाने पर पुलिस ने किए चालान, दोनों सवारी के हैलमेट पहनने पर दी शाबासी
नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में बृहस्पतिवार को पुलिस ने बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के तहत पुलिस ने एक वाहन सीज व 10 आठ लोगों का चालान किया।
बृहस्पतिवार को कोतवाली के पास पुलिस ने बिना हैलमेट बाइक चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। सड़क में पुलिस को देखते ही बिना हैलमेट कई बाइक सवार चोरी छिपे भाग निकले
तो कई बिना हेलमेट बाइक सवारों को पुलिस ने रोक लिया। अभियान में एसआई अविनाश मौर्य, कांस्टेबल राकेश जोशी व दीपक बवाड़ी ने बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों को रोककर चालान किया। तो वहीं दोनों सवारियों द्वारा हैलमेट पहनने पर उनको शाबासी भी दी। देर शाम तक पुलिस ने हैलमेट न पहनने वाले आठ लोगों का चालान व एक वाहन सीज किया है।












