राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी के निधन पर दुख व्यक्त किया
नैनीताल l उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने, उत्तराखंड राज्य आंदोलन की वरिष्ठ आंदोलनकारी रही, देहरादून निवासी सुशीला बलूनी के निधन पर गहरा शोक तथा दु:ख व्यक्त किया है l
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शाकिर अली, पान सिहं रौतेला, महेश जोशी, मुनीर आलम सिद्दीकी, इंदर सिहं नेगी, पान सिह सिजवाली, कंचन चंदोला आदि राज्य आंदोलनकारियों ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी के निधन को उत्तराखंड राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया,
राज्य आंदोलनकारियों ने उनके द्वारा राज्य आंदोलन में दिये गए योगदान को को याद किया,
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए, परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की l












