रोटरी क्लब नैनीताल ने बी डी पांडे हॉस्पिटल को दिए बेबी वॉर्मर

नैनीताल l बीती सायं नगर के फ़्रीमेसन हाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब द्वारा 2 बेबी वॉर्मर बी डी पांडे हॉस्पिटल के पी एम एस डॉक्टर एल एम एस रावत को हॉस्पिटल के मटर्निटी वार्ड के लिए नवजात शिशु की देख – भाल के लिए प्रदान किए गए । इस दौरान बताया गया कि एक बेबी वॉर्मर का मूल्य प्रति नग 35000/- है । रोटरी के पूर्व अध्यक्ष विक्रम स्याल ने बताया की निकट भविष्य में 2 बेबी वॉर्मर भीमताल के सरकारी हॉस्पिटल में भी रोटरी क्लब नैनीताल द्वारा उपलब्ध कराए जाएँगे । सभी बेबी वॉर्मर रोटरी क्लब की अध्यक्ष रो बबिता जैन के सौजन्य द्वारा रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3110 के तत्वावधान में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पवन अग्रवाल द्वारा संचालित स्वास्थ्य लाभ सेवाओं के अंतर्गत प्रदान किए जा रहे हैं ।
इस अवसर पर बी डी पांडे अस्पताल के शिशु विशेषज्ञ डॉक्टर धनननकर और रोटरी क्लब की अध्यक्ष बबिता जैन , पूर्व अध्यक्ष विक्रम स्याल , सह अध्यक्ष मनोज लामबा , सह सचिव अनु लामबा ,वरिष्ठ सदस्य अरुण शर्मा और रो विजय कृशन उपस्थिति थे ।












