सीएम बीएडीपी योजना के तहत कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा संचालित विकासखंड कनालीछीना के छात्र-छात्राओं के रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण के तहत आज चौथे दिन भी प्रशिक्षण जारी रहा।

नैनीताल l सीएम बीएडीपी योजना के तहत कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा संचालित विकासखंड कनालीछीना के छात्र-छात्राओं के रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण के तहत आज चौथे दिन भी प्रशिक्षण जारी रहा। कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक साहसिक पर्यटन दिनेश गुरुरानी ने कहा कि छात्र-छात्राओं को प्रातः योग प्राणायाम की जानकारी दी गई। छात्र छात्राओं ने प्रार्थना राष्ट्रगान हिमालय बचाओ शपथ लेने के बाद गुरना देवी मंदिर परिसर में पौधारोपण किया। छात्र छात्राओं को सरयू नदी में राफ्टिंग प्रशिक्षण के साथ नदी रेस्क्यू कार्यक्रम के तहत फिलिप रिफिलिप तैराकी व आपदा प्रबंधन की जानकारी दी। छात्र छात्राओं को घाट से चमगाड तक 6 किलोमीटर का रिवर रन कराया गया। प्रशिक्षण देने वालों में राजेंद्र सिंह पदम सिंह वेद प्रकाश शामिल रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad