कुमाऊं विवि शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ की नई कार्यकारणी का गठन आनंद रावत को अध्यक्ष और दीपक जोशी को महामंत्री चुना गया

नैनीताल। कुमाऊं विवि शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ की नई कार्यकारणी का गठन किया गया। महासंघ में आनंद रावत को अध्यक्ष और दीपक जोशी को महामंत्री चुना गया है। इसके अलावा द्विवार्षिक कार्यकारणी के लिए अन्य पदों पर भी कार्मिकों को जिम्मेदारी दी गई है।

गुरुवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों के लिए कुमाऊं विश्विद्यालय के मुख्यालय में शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का संकल्प
लिया। उन्होंने कहा कि कार्मिकों के हित और उनके अधिकारियों के लिए कार्य किया जाएगा सभी एकजुट होकर महासंघ की योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रसंघ चुनाव के दृष्टिगत समर्थ पोर्टल पर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने का अंतिम अवसर

मुख्य चुनाव अधिकारी बहादुर सिंह बिष्ट एवं सहायक चुनाव अधिकारी एलडी उपाध्याय और संजीत राम ने बताया कि अध्यक्ष पद पर आनंद सिंह रावत, महामंत्री पद पर दीपक जोशी तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए नरोत्तम बहुगुणा की ओर से मात्र एक-एक नामांकन किए गए थे। तीनों पदों पर उन्हें निर्विरोध विजयी घोषित किया गया है। जबकि अन्य पदों पर कुविवि महासंघ से संबंद्ध संगठनों प्रशासनिक भवन, डीएसबी परिसर तथा भीमताल परिसर के पदेन अध्यक्ष एवं महामंत्री की संस्तुति पर पदाधिकारियों को नामित किया गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट में स्वास्थ्य विभाग का अभियान तेज, सीएमओ डॉ. रश्मि पंत की निगरानी में जारी स्वास्थ्य सेवाएं, 383 लोगों की जांच, 54 ब्लड सैंपल लिए; 3 मरीज भर्ती, दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भी लिया मरीजों का हाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad