शादी में बज वाया बैंड, पर बैंड संचालक को नहीं किया भुगतान

नैनीताल। नगर के पास महरोड़ा निवासी युवक ने अपनी शादी में बैंड बजाने वाले बैंड संचालक का भुगतान नहीं किया। जिसे लेकर बैंड संचालक ने तल्लीताल थाने में पहुंच गया और तहरीर देकर उक्त व्यक्ति पर कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार, नगर के राजा बैंड संचालक ने तल्लीताल थाने में तहरीर देकर बताया है कि बीते दो दिसंबर को महरोड़ा क्षेत्र से एक युवक ने अपनी शादी के लिए उसके वहां से बैंड की बुकिंग की थी, जिसका सौदा 14 हजार रुपये में तय हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  पौधारोपण अभियान 796वे दिन भी जारी रहा

लेकिन शादी होने के बाद उसे महज चार हजार का ही भुगतान किया गया। जब बैंड संचालक ने शेष राशि का भुगतान करने को युवक से कहा तो उसने बुकिंग भुगतान करने से मना कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  79वें संत समागम की सेवाओं का मंगलमय आगाज, सेवा बनी समर्पण की साधना

इधर, एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था। जहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad