पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार के यशमित ने किया टॉप

पीपीजे सरस्वती विहार के सीबीएसई बोर्ड की 12 की परीक्षा में यश्मित वैश्य ने 97.4 फीसदी अंक हासिल कर
नगर टॉप किया।न केवल कालेज का बल्कि
इसके अलावा आर्कष ने 96.8 फीसदी अंक लेकर दूसरा तथा शिष्टाचार ने 95.8 फीसदी अंक के साथ विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया। 95 फीसदी अंक लेकर पार्थ वर्मा चौथे
व 92.8 फीसदी अंक लेकर डीकू पांचवें स्थान पर रहे हैं। इसके साथ ही शशांक
पांडेय ने 92.2 फीसदी,कार्तिकेय ने 91 फीसदी,आशीष गुप्ता तथा अनंत गुप्ता
ने 90.6 फीसदी,तुषार खड़ाई ने 90.4 फीसदी तथा रोनाल ने 90.2 फीसदी अंक
अर्जित किए हैं। विज्ञान वर्ग में 31 छात्रों ने परीक्षा दी। वाणिज्य वर्ग में कुल 18 छात्रों ने परीक्षा दी है जिसमें गोविन्द कुमात ने 94 फीसदी अंक हासिल कर पहला, अभय प्रताप सिंह ने 92.8 फीसदी अंक लेकर दूसरा तथा केतन यदुवंशी,प्रियांशु कांडपाल तथा क्षितिज कालाकोटी ने क्रमश:92 फीसदी अंक अर्जित कर तृतीय स्थान पाया है। इसके साथ ही पारस बिष्ट ने 91 फीसदी तथा शिवम वर्मा ने 90.2 फीसदी अंक हासिल किए हैं। कालेज के
प्रधानाचार्य डा.सूर्य प्रकाश समेत कालेज परिवार ने सभी उत्तीर्ण छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके बेहतर उज्जवल भविष्य की कामना की है।
सेंट जेवियर कालेज का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। कालेज के छात्र आशीष
यादव ने 96 फीसदी अंक हासिल कर कालेज टाप किया है जबकि सुमित जोशी ने 90
फीसदी अंक लेकर दूसरे तथा प्रांजल बिष्ट 89 फीसदी अंक लेकर तीसरे स्थान
पर रहे। कालेज के प्रधानाचार्य नईम अली खान ने सभी छात्रों को बधाई दी
है।
बिड़ला विद्या मंदिर का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। परीक्षा में 49
परीक्षाथियों ने परीक्षा दी जिसमें से सभी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण
हुए। विज्ञान वर्ग में 26 तथा कामर्स वर्ग में 23 परीक्षार्थियों ने
परीक्षा दी। कामर्स वर्ग के छात्र शशांक अग्रवाल ने 95.4 फीसदी अंक हासिल
कर कालेज टॉप किया जबकि विज्ञान वर्ग के छात्र दिव्यांश प्रताप सिंह तथा
समर्थ जायसवाल ने 95 फीसदी अंक हासिल कर कालेज टॉप किया है। कालेज में
विज्ञान वर्ग में दिव्यांश प्रताप सिंह तथा समर्थ जायसवाल ने 95-95 फीसदी
अंक अर्जित किए हैं। इसके अलावा उज्जवल भारद्वाज ने 94.8 फीसदी, अभय
प्रताप मिश्रा ने 90.8 फीसदी, प्रखर ने 90.2 फीसदी अंक हासिल किए हैं।
इसके अलावा कामर्स वर्ग में शशांक अग्रवाल ने 95.4 फीसदी, स्पर्श अशांक
ने 94.8 फीसदी, मुदित माहेश्वरी ने 94.6 फीसदी, ईशान शर्मा ने 94 फीसदी
तथा एकांश अग्रवाल ने 93.4 फीसदी अंक हासिल किए हैं। कालेज के
प्रधानाचार्य अनिल शर्मा समेत कालेज परिवार ने उत्तीर्ण छात्रों को बधाई
देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। कालेज की
टॉपर कला वर्ग की दीक्षा महरा रही उन्होंने 96.6फीसदी अंक अर्जित किए।
इसके अलावा विज्ञान वर्ग की सिद्धी डोगरा ने 95.6 फीसदी अंक हासिल कर
दूसरा स्थान हासिल किया। इसी क्र म में कला वर्ग की धृति मिश्रा तथा
दिव्या पाठक ने 94.8 फीसदी अंक हासिल कर तीसरा स्थान पाया। कुल 84
परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जिसमें से 82 परीक्षार्थियों ने प्रथम
श्रेणी हासिल की। स्कूल प्रबंधन के मुताबिक 89 से अधिक फीसदी अंक हासिल
करने वाले परीक्षार्थियों की कुल संख्या 14 रही।
कला वर्ग में दीक्षा मेहरा ने 96.6 फीसदी (अंग्रेजी में 99), धृति मिश्रा
ने 94.8 फीसदी (भूगोल में 99), दिव्या पाठक ने 94.8 फीसदी (पीएचई में 98)
तथा प्रियंका नेे 93.2 फीसदी अंक (इतिहास में 95) जबकि अदिति जोशी ने 89
फीसदी (अंग्रेजी में 95) अंक हासिल किए हैं। विज्ञान वर्ग में सिद्धी
डोगरा ने 95.6 फीसदी (पीएचई 100), सिद्धी प्रसाद ने 92.8 फीसदी (अंग्रेजी
तथा पीएचई 96), प्रिया जंतवाल ने 92.4 फीसदी (पीएचई 97), प्रिया पंत ने
91.8 फीसदी (अंग्रेजी में 100 अंक), राखी देवाड़ी ने 90.8 फीसदी (पीएचई
96) अंक हासिल किए हैं। वाणिज्य वर्ग में करिश्मा परिहार ने 93.6 फीसदी
(बीएसटी 97), हंसिका तिवारी ने 92.2 फीसदी (अर्थशास्त्र 96), दिया महरा
ने 91.6 फीसदी (आल 95), हरमान प्रीत कौर ने 91.2 फीसदी (पीएचई तथा
अंग्रेजी में 97)अंक हासिल किए हैं। कालेज के प्रबंधक विनय साह तथा
प्रधानाचार्या अनुपमा साह समेत कालेज परिवार ने उत्तीर्ण छात्राओं को
शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
सनवाल पब्लिक स्कूल में कुल 65 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जिसमें से
प्रज्वल चंदोला ने पहला,श्रेयस नैनवाल ने दूसरा तथा भव्य जोशी ने तीसरा
स्थान हासिल किया। कालेज की प्रधानाचार्या ने उत्तीर्ण छात्रों को बधाई
दी है। प्रधानाचार्या ई-ईमैनुवल ने सभी उत्तीर्ण छात्रों को बधाई दी है।
अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कालेज में कला वर्ग में 43
परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जिसमें से 31 उत्तीर्ण हुए। विज्ञान वर्ग
में 18 ने परीक्षा दी जिसमें 9 उत्तीर्ण हुए। परीक्षा में तराना सिंह
खन्ना ने 77 फीसदी अंक (385 अंक) हासिल कर कालेज टॉप किया जबकि संध्या
बोरा ने 74.2 फीसदी अंक लेकर दूसरा (371 अंक) तथा मीनाक्षी आर्या ने भी
74.2 फीसदी एअंक लेकर दूसरा (371 अंक) जबकि काजल आर्या ने 73.8 फीसदी अंक
( 369 अंक) लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है। कालेज की प्रधानाचार्या ने
सभी को बधाई दी है। कालेज की प्रधानाचार्या रेखा नेगी ने उत्तीर्ण
छात्राओं को कालेज परिवार की ओर से बधाई दी है।












