संसद में गूंजा उत्तराखंड का दर्द, सांसद अजय भट्ट ने बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज एक्स लोकसभा में नियम 377 के तहत उठाया मुद्दा, कहा-हर साल प्राकृतिक आपदाओं से हो रहा भारी जान-माल का नुकसान

नई दिल्ली/हल्द्वानी। नैनीताल ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने लोकसभा में नियम 377 के तहत उत्तराखंड में बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया। उन्होंने केंद्र सरकार से राज्य के लिए विशेष आर्थिक पैकेज देने की मांग की।

सांसद अजय भट्ट ने सदन में कहा कि उनका संसदीय क्षेत्र चारों ओर से पहाड़ों से घिरा हुआ है और ग्लोबल वार्मिंग के कारण अब मार्च और अप्रैल से ही भारी बारिश तथा बादल फटने जैसी घटनाएं होने लगी हैं। बरसात के मौसम में इन आपदाओं की तीव्रता और बढ़ जाती है, जिससे पूरे उत्तराखंड में जान-माल का भारी नुकसान हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  डीएसबी परिसर नैनीताल में शिक्षक दिवस पर गुरुजनों का सम्मान कुलपति कुमाऊँ विश्वविद्यालय प्रो. नवीन चंद्र लोहनी तथा नवनियुक्त कुलपति प्रो. (कर्नल) सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा—शिक्षक विद्यार्थियों को जीवन में उच्चतम स्तर तक पहुंचाने का माध्यम बनें

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के कारण सड़कें, पुल, खेत-खलिहान और तैयार फसलें बह जाती हैं। इससे आम लोगों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ती है और सरकार द्वारा संचालित विकास कार्य भी प्रभावित होकर धीमे पड़ जाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम आर्य ने ज़्योलीकोट क्षेत्र में चल जनित रोगों से पीड़ित लोगों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर जाना हाल-चाल,-जल संस्थान के अधिकारियों को क्षेत्र में खराब पेयजल लाइन बदलने के दिए निर्देश

अजय भट्ट ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि उत्तराखंड में हर वर्ष बरसात के दौरान होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए राज्य सरकार को विशेष राहत एवं पुनर्निर्माण पैकेज उपलब्ध कराया जाए, ताकि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से पुनर्वास और विकास कार्य कराए जा सकें।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad