भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम आर्य ने ज़्योलीकोट क्षेत्र में चल जनित रोगों से पीड़ित लोगों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर जाना हाल-चाल,-जल संस्थान के अधिकारियों को क्षेत्र में खराब पेयजल लाइन बदलने के दिए निर्देश
नैनीताल। भाजपा के वरिष्ठ नेता हेम आर्य ज़्योलीकोट में जल जनित से पीड़ित लोगों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर वहां भर्ती मरीज़ों का हाल-चाल जाना। इस दौरान उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि वह जल्द मुख्यमंत्री से वार्ता कर क्षेत्र में पानी का नया टैंक और बीमार लोगों का सही उपचार के लिए वार्ता करेंगे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रहे धरना प्रदर्शन का भी समर्थन में भाग भी लिया। उन्होंने कहा कि दूषित पानी से तीन लोगों की मौत हो गई है, जो क्षेत्र के लिए दुर्भाग्य की बात है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की बीमारी से पीड़ित लोगों का अच्छा से अच्छा ट्रीटमेंट करें। उन्होंने बीमारी से हुई तीन लोगों की मौत घर पहुंच कर दुख व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि जल्द ही वह इस विषय में मुख्यमंत्री और सांसद अजय भट्ट से वार्ताकार उन्हें मुआवजे की मांग करेगें। वहीं उन्होंने जल संस्थान के अधिशासी अधिकारी से वार्ता कर क्षेत्र में खराब पेयजल लाइन बदलने की निर्देश दिए,अधिकारी गाड़िया ने कहा कि कल वह क्षेत्र में सभी पेयजल लाइन का निरीक्षण कर उन्हें तत्काल बदलेंगे।










