लीसे की 8 करोड़ से अधिक नीलामी की गई

नैनीताल। कुमाऊं के अलग-अलग डिपो में रखे करीब 10710 क्विंटल लीसे की आठ करोड़ से ज्यादा की निलाामी की गई है। नैनीताल वन प्रभाग के डीएफओ चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि बुधवार को हिमालयन बॉटनीकल गार्डन में लीसा निलामी शुुुरू की गई। जिसमें तहत 10710 क्विंटल लीसा निलाम हुआ। जिसमें वन ‌विभाग ने आठ करोड़ 55 लाख 45 हजार रूपये का राजस्व प्राप्त किया।
बताया कि 2021 का 4590 क्विंटल का राजस्व 2 करोण 37 लाख 36 हजार 500, 2022 का 6120 क्विंटल का 4 करोड़ 21 लाख 36 हजार 200 रूपया राजस्व प्राप्त किया। निलामी प्रक्रिया में उत्तराखंड के अलावा हिमाचल के व्यापारियों ने भी प्रतिभाग किया। जिसमें अल्मोड़ा, सिविल सोयम, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टनकपुर व चम्पावत डिवीजन का लीसा शामिल है। इस दौरान निलामी में वन क्षेत्राधि‌कारी सुल्तानपुर योगेश तिवारी, वन क्षेत्राधिकारी टनकपुर सुरेश चंद्र मंडोला, वन क्षेत्राधिकारी हनुमानगढ़ी भानू प्रकाश हर्बोला, वनक्षेत्राधिकारी सोमेश्वर मनोज लोहनी, ममता बिष्ट, महेंद्र सिंह रावत व दीप पांडे मौजूद थे।