राष्ट्रीय गणित दिवस पर भारत के महान गणितज्ञ रामानुजन के जन्म दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित गणित क्विज में सीनियर वर्ग में अंजलि, वंदना और मीनाक्षी अव्वल तथा जूनियर वर्ग में सौम्य सिंह, जितेंद्र सिमरन और उत्कर्ष ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता हेतु

चयनित।
नैनीताल l इन्नोवेटिव मैथ्स एंड साइंस क्लब उत्तराखंड की पहल पर अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज हल्दूचौड़ में राष्ट्रीय गणित दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
गणित दिवस के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम के मुख्य संयोजक एवं गणित अध्यापक डॉक्टर हिमांशु पांडे ने प्रशिक्षु अध्यापकों एवं विद्यार्थियो के साथ गणित को प्रभावी बनाए जाने हेतु शिक्षण अधिग़म सामग्री के प्रदर्शन से एक माडल लेसन का प्रदर्शन भी किया एवं एक साधारण से चार्ट का प्रयोग कर बहुत से गणितीय संबोध समझाये।
इस अवसर पर आयोजित गणित एवं विज्ञान क्विज के सीनियर वर्ग में अंजलि रोतेला, वंदना धोनी एवं मीनाक्षी मिश्रा को ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चुना गया, जबकि जूनियर वर्ग में सौम्य सिंह, जितेंद्र,
सिमरन, और उत्कर्ष को ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयनित किया गया। कार्यक्रमों का संचालन प्रियंका, संतोष कबडोला एवं प्रिया द्वारा किया गया।
प्रश्न निर्माण एवं आयोजन में प्रधानाचार्य गणपत सिंह सेंगर के मार्गदर्शन में धीरज पाठक, नवीन चंद्र पंत, शचीन्द्र पाठक आदि शिक्षकों द्वारा योगदान दिया गया।
गणित दिवस के अवसर पर आयोजित गोष्ठी में इन्नोवेटिव मैथ्स क्लब के संस्थापक डॉoहिमांशु पांडे के मार्गदर्शन में संतोष कबडोला, प्रतिभा रावत, प्रियंका गड़िया, प्रिया ठायत, सुमन पथनी, सोनी गड़िया, दीप्ति देव, वैशाली बोरा आदि ने
ने विचार रखे।











