नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण

नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

1 जनवरी 2026 से 15 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, जिला मजिस्ट्रेट, नैनीताल के न्यायालय में गुंडा नियंत्रण अधिनियम से संबंधित कुल 162 वाद दर्ज रहे, जिनमें से 98 मामलों का निस्तारण किया गया। इनमें कार्रवाई करते हुए 90 अराजक तत्वों को जिला बदर किए जाने की कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत प्रगणकों एवं समन्वयकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रसार प्रशिक्षण केंद्र बागजाला, गोलापार में आयोजित किया जा रहा है

इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), नैनीताल के न्यायालय में कुल 130 वाद दर्ज हुए। इनमें से 44 मामलों का निस्तारण किया गया, जबकि 86 वाद अवशेष रहे।
वहीं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), नैनीताल के न्यायालय में कुल 107 वाद दर्ज हुए, जिनमें से 23 मामलों का निस्तारण किया गया और 84 वाद अवशेष रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने प्रॉफ दीपक पालीवाल को कुमाऊं विश्वविधालय के समाजशास्त्र का विभागाध्यक्ष बनने पर उन्हें देवदार का पौधा भेट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था का राज कायम रहे इसको लेकर समय-समय पर अराजक तत्व ऑन के खिलाफ एक्शन लेना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था के साथ जो खिलवाड़ करेगा उसे किसी भी रूप में बख्शा नहीं जाएगा।।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad