ग्राम प्रधान संगठन बेतालघाट की बैठक में 8 सूत्रीय मांगों पर चर्चा

बेतालघाट, । ग्राम प्रधान संगठन बेतालघाट की बैठक खंड विकास कार्यालय बेतालघाट के सभागार में आयोजित हुई। बैठक में ग्राम पंचायतों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों एवं 8 सूत्रीय मांगों पर विस्तृत चर्चा की गई। मांगों को लेकर मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को ज्ञापन भेजा गया।
ज्ञापन में पंचायतों को 29 विषयों का अधिकार हस्तांतरण, V-B-G RAM G में श्रमिकों की मजदूरी बढ़ाने, राशन कार्ड में ग्राम प्रधानों की भूमिका निर्धारित करने, विकास निधि में भौगोलिक परिस्थितियों को आधार बनाने, विभागीय कार्यों में ग्राम पंचायत की NOC अनिवार्य करने तथा ग्राम प्रधानों के मानदेय की स्वतंत्र व्यवस्था की मांग की गई।
साथ ही ₹5 लाख तक के विकास कार्य बिना टेंडर ग्राम पंचायत स्तर से कराने और 16वें वित्त आयोग से संबंधित कर प्रावधानों में संशोधन की मांग रखी गई।
बैठक में नैनीताल प्रधान संगठन के अध्यक्ष गोपाल सिंह अधिकारी, ग्राम प्रधान चोरसा किशोर सिंह, ग्राम प्रधान हॉल्सो संजय सिंह जैड़ा, प्रधान सिमलखा ममता भंडारी, प्रधान हरेंद्र बिष्ट, प्रधान मझेरा भास्कर चंद्र, प्रधान खेरनी अजय सिंह, ग्राम प्रधान बारगल गीता पाठक, ग्राम प्रधान छड़ा खैरना ऊषा पिनारी, त्रिभुवन बिष्ट, कमलेश कुमार समेत अन्य ग्राम प्रधान शामिल रहे।
संगठन अध्यक्ष जे.डी. कत्यूरा ने कहा कि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे। शीघ्र ही नैनीताल जिले के सभी ग्राम प्रधान मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय, भीमताल में एक दिवसीय धरना देंगे, जिसकी तिथि का ऐलान जल्द किया जाएगा।







