नैनीताल। ताकुला गांधी ग्राम स्थित सहज परम धाम में ब्रह्मलीन परम पूज्य सद्गुरु श्री श्री गौरी शंकर दीक्षित जी महाराज का वार्षिक जन्मोत्सव धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जा रहा है। सोमवार को जन्मोत्सव के पहले दिन विश्व कल्याण यज्ञ और हरि संकीर्तन का आयोजन हुआ।

सोमवार को दिन में आयोजित विश्व कल्याण यज्ञ में श्रद्धालुओं ने विश्व कल्याण और सुख-शांति की कामना के साथ आहुतियां दीं। यज्ञ में धाम के पीठ संरक्षक सद्गुरु श्री अमरनाथ जी दीक्षित व गुरुमाता श्रीमती नीरू दीक्षित, रामअवतार, मनोज, राजपाल, एकता, जगतपाल और सुशील वर्मा सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं, शाम को मुरादाबाद से पहुंचे व्योम त्रिपाठी की टीम ने हरि संकीर्तन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। भजनों की मधुर धुनों और संकीर्तन की गूंज से पूरा धाम परिसर गुंजायमान रहा। संकीर्तन में शामिल श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ हरि नाम का संकीर्तन किया। आयोजकों के अनुसार मंगलवार को सुबह 10 बजे से देव पूजन एवं अभिषेक का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद दोपहर एक बजे से भक्ति भोज (भंडारा) आयोजित होगा। कार्यक्रम सहज परम धाम, गांधी ग्राम, ताकुला, नैनीताल में होगा। धाम के पीठ संरक्षक सद्गुरु श्री अमरनाथ जी दीक्षित की ओर से सभी भगवद्भक्तों से कार्यक्रम में शामिल होकर आध्यात्मिक आयोजन का पुण्य लाभ लेने का आह्वान किया गया है। इस दौरान यशपाल, राहुल, कुशल, प्रकाश भट्ट, नवीन भट्ट व ग्रामीण मौजूद थे

यह भी पढ़ें 👉  भारत स्काउटस एडं गाइडस, उत्तराखंड, प्रादेशिक मुख्यालय में मनाया गया ड्राइवर डिग्निटी डे

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad