जन जन की सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत आज रामगढ़ विकास खण्ड के न्याय पंचायत प्यूरा के अंतर्गत रा० प्रा० विद्यालय सिलंगधार में क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न ग्राम सभाओं की जनता को लाभान्वित करने के उद्देश्य से बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया था

नैनीताल । जन जन की सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत आज रामगढ़ विकास खण्ड के न्याय पंचायत प्यूरा के अंतर्गत रा० प्रा० विद्यालय सिलंगधार में क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न ग्राम सभाओं की जनता को लाभान्वित करने के उद्देश्य से बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया था । शिविर में लाभार्थियों द्वारा पहुंचकर विभिन्न विभागों की विभागीय जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के साथ साथ शिविर का लाभ उठाया । शिविर में समाज कल्याण विभाग, विधुत, पेयजल, ग्राम्य विकास विभाग,खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, पशुपालन, उद्यान, कृषि, स्वास्थ्य विभाग , महिला कल्याण विभाग, बाल विकास विभाग, आदि विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा अपने अपने विभागों से संबंधित जानकारी शिविर में उपस्थित जनता को दी गई । मौके पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा मौके पर जानकारी देते हुए कहा कि जिन राशन कार्ड धारकों द्वारा अपने राशन कार्ड में अंकित सदस्य की ई केवाईसी नहीं कराई है वे इसे अनिवार्य रूप से करा लें । इसे संबंधित राशन की दुकान अथवा घर बैठे मेरा ई केवाईसी एप डाउनलोड कर भी किया जा सकता है । यदि किसी भी राशन कार्ड धारक द्वारा अपने राशन कार्ड में किसी भी प्रकार का कोई मॉडिफिकेशन करना हो तो विभागीय साइट uk.smartpds.nic.in में जाकर सिटीजन लॉगिन से राशन कार्ड में संशोधन किया जा सकता है । कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्राथमिक परिवार और अंत्योदय अन्न योजना के लाभार्थियों को वर्तमान में निःशुल्क राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है । खाद्य विभाग द्वारा मौके पर राशन कार्ड में ऑनलाइन मॉडिफिकेशन कर ५ लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया । विभिन्न विभागों द्वारा कुल १३४ लाभार्थियों को शिविर में लाभान्वित किया गया । शिविर में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने अपने विभाग से संबंधित समस्या का निस्तारण कर जनकल्याकारी योजनाओं की जानकारी शिविर में उपस्थित जनता को प्रदान की गई । शिविर में खण्ड विकास अधिकारी रामगढ़ शुभम अग्रवाल एवं क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा बाल विकास परियोजना अधिकारी पार्वती कोरंगा की उपस्थिति में मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण भी लाभार्थियों को किया गया ।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट प्रभावितों को राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में निःशुल्क उपचार आयुष्मान कार्ड हो या न हो, मरीजों से नहीं लिया जाएगा कोई शुल्क; आवश्यकता पर सुशीला तिवारी अस्पताल किया जाएगा रेफर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad