कुमाऊं आयुक्त के निर्देश पर विरासतन दाखिल खारिज का प्रकरण निस्तारित, श्रीमती रेवती देवी के नाम दर्ज हुई भूमि

नैनीताल । कुमाऊँ आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत के समक्ष बुधवार को ग्राम जंतवालगांव, तहसील व जिला नैनीताल निवासी श्रीमती रेवती देवी पत्नी स्व० जस राम द्वारा एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था। प्रार्थना पत्र में अवगत कराया गया कि उनके ससुर स्व० श्री गुमान राम पुत्र श्री पुन राम का नाम ग्राम जंतवालगांव, तहसील व जिला नैनीताल के खाता संख्या 03 की खतौनी में दर्ज है। स्व० श्री गुमान राम का स्वर्गवास हो चुका है तथा उनके अन्य कोई वारिस नहीं हैं। प्रार्थिनी उक्त खाते की भूमि को विरासतन अपने नाम दर्ज करवाना चाहती हैं, जिस पर किसी को कोई आपत्ति नहीं है। उक्त संबंध में मार्च 2026 में आवेदन भी तहसील में कर दिया गया है।परंतु अभी तक दाखा नहीं चड़ा। उक्त शिकायती पत्र पर कुमाऊं आयुक्त द्वारा बुधवार को ही तहसीलदार नैनीताल को अपने समक्ष उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया। तथा शिकायत कर्ता को भी बुलाया गया।सुनवाई उपरांत प्राप्त निर्देशों के क्रम में तहसीलदार, नैनीताल द्वारा अवगत कराया गया कि श्रीमती रेवती देवी के नाम का दाखिल खारिज विरासतन दर्ज करते हुए इस संबंध में कार्यवाही से कुमाऊं आयुक्त को अवगत कराया गया । इस प्रकार जनसुनवाई के माध्यम से प्रकरण का त्वरित निस्तारण करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत के निर्देश पर प्रत्येक बुधवार को सीएचसी हल्दुचौड़ एवं प्रत्येक शुक्रवार को सीएचसी कोटाबाग में अल्ट्रासाउंड सुविधा उपलब्ध होगी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad